Bihar Board 12th Topper List 2025: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम
Bihar Board 12th Topper List 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे 25 मार्च 2025 को जारी कर दिए हैं। इस साल इंटर में कुल 86.5% छात्र पास हुए हैं। विज्ञान, कॉमर्स और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। Commerce स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं। इस साल यानि 2025 में प्रिया जायसवाल ने Science से राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड ने टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम जारी किए हैं। इसमें 10 लड़के और 18 लड़कियां शामिल हैं।
आज के इस पोस्ट में आपको तीनो स्ट्रीम के टॉप 5 रैंक हासिल करने वाले छात्रो के नाम और उनके अंक के साथ देखने को मिलेगा । पोस्ट को अंत तक पढ़े और सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुड़े ।
Contents
Bihar Board 12th Topper List 2025
इस साल बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा में कुछ 86.50% छात्र – छात्राओं ने सफलता हासिल कि है ।फर्स्ट डिवीजन में 5,08,540 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, वहीं सेकेंड डिवीजन में 5,07,002 छात्र पास हुए हैं। थर्ड डिवीजन में कुल 91,788 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. डिवीजन वाइज बच्चों का पास परसेंटेज आप यहां देख सकते है-
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 86.50% |
| फर्स्ट डिवीजन | 5,08,540 छात्र |
| सेकेंड डिवीजन | 5,07,002 छात्र |
| थर्ड डिवीजन | 91,788 छात्र |
Bihar Board 12th Science Topper List 2025

बिहार बोर्ड के अनुसार, इंटर के साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ प्रिया जायसवाल राज्य कि टोपर भी है। वहीं, आकाश कुमार जो कि अरवल के रहने वाले है, उन्होंने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान और पटना के रहने वाले रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रैंक-1 से रैंक-5 हासिल करने वाले छात्रों की संख्या आठ है। टॉप 5 के छात्रो का लिस्ट आप निचे देख सकते है । Bihar Board 10th Result Date 2025: इस दिन आएगा मैट्रिक का रिजल्ट
| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रिया जायसवाल | पश्चिम चंपारण | 484 | 96.8% |
| 2 | आकाश कुमार | अरवल | 480 | 96% |
| 3 | रवि कुमार | पटना | 478 | 95.6% |
| 4 | अनुप्रिया | जमुई | 477 | 95.4% |
| 4 | प्रशांत कुमार | वैशाली | 477 | 95.4% |
| 5 | अतुल कुमार मौर्य | कैमूर | 476 | 95.2% |
| 5 | अंकित कुमार | बेगूसराय | 476 | 95.2% |
| 5 | वर्षा रानी | भटोतर, बी. कोठी | 476 | 95.2% |
Bihar Board 12th Arts Topper List 2025

आर्ट स्ट्रीम में वैशली कि रहने वाली अंकिता कुमार और बक्सर के साकिब साह ने संयुक्त रूप से 473 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा 471 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, तीसरे स्थान पर आरती कुमारी, सानिया कुमारी, और अंकित कुमार रहे, जिन्हें 470 अंक मिले हैं। आर्ट स्ट्रीम में रैंक-1 से रैंक-5 हासिल करने वाले छात्रों की संख्या आठ है। टॉप 5 के छात्रो का लिस्ट आप निचे देख सकते है ।
| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अंकिता कुमारी | वैशाली | 473 | 94.6% |
| 1 | शाकिब शाह | बक्सर | 473 | 94.6% |
| 2 | अनुष्का कुमारी | मुजफ्फरपुर | 471 | 94.2% |
| 2 | रुकैया फातमा | बेगूसराय | 471 | 94.2% |
| 3 | आरती कुमारी | सारण | 470 | 94% |
| 3 | सानिया कुमारी | सोनपुर | 470 | 94% |
| 3 | अंकित कुमार | गया | 470 | 94% |
| 4 | अंशू रानी | पटना | 469 | 93.8% |
| 5 | चंद्रमणि लाल | मुजफ्फरपुर | 468 | 93.6% |
| 5 | रिशू कुमार | सहरसा | 468 | 93.6% |
| 5 | संजना कुमारी | मुजफ्फरपुर | 468 | 93.6% |
| 5 | तनु कुमारी | पूर्वी चंपारण | 468 | 93.6% |
| 5 | अर्चना मिश्रा | गया | 468 | 93.6% |
Bihar Board 12th Commerce Topper List 2025

कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली कि रहने वाली रौशनी कुमारी ने 475 अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंत्रा खुशी रहीं, जिन्होंने 473 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। सृष्टि कुमारी और निशांत राज ने 471 अंकों के साथ रूप से तीसरी रैंक हासिल की। वहीं, निधि शर्मा और अदिति सोनकर ने रैंक-4 और अंशु कुमारी ने पांचवी रैंक हासिल की। कॉमर्स स्ट्रीम में रैंक-1 से रैंक-5 हासिल करने वाले छात्रों की संख्या आठ है। टॉप 5 के छात्रो का लिस्ट आप निचे देख सकते है ।
| रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रौशनी कुमारी | वैशाली | 475 | 95% |
| 2 | अंत्रा खुशी | औरंगाबाद | 473 | 94.6% |
| 3 | सृष्टि कुमारी | मधुबनी | 471 | 94.2% |
| 3 | निशांत राज | लउरिया | 471 | 94.2% |
| 4 | निधि शर्मा | अररिया | 470 | 94% |
| 4 | अदिति सोनकर | रोहतास | 470 | 94% |
| 5 | अंशू कुमारी | भोजपुर | 469 | 93.8% |
अगर आप बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं का जिला के हिसाब से टोपर लिस्ट देखना चाहते है, तो आप यहाँ से देख सकते है । Bihar Board District wise Topper List 2025
Bihar Board 12th Toppers Price Money
इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को पिछली बार से दोगुना इनाम राशी दिया जाएगा। इसी के साथ सभी टोपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मैडल से भी सम्मानित किया जायेगा । हर स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रो को आगे कि पढाई के लिए उन्हें विशेष छात्रवृत्ति भी दी जाएगी । यह छात्रवृत्ति पुरे कोर्स के अवधि तक दी जाएगी ।
इनाम राशी
| स्थान | इनाम राशी (अब ) | इनाम राशी (पहले ) |
| पहला स्थान | ₹2 लाख | ₹1 लाख |
| दूसरा स्थान | ₹1.5 लाख | ₹75,000 |
| तीसरा स्थान | ₹1 लाख | ₹50,000 |
| चौथा स्थान | ₹30,000 | ₹15,000 |
| पांचवा स्थान | ₹30,000 | ₹15,000 |
छात्रवृत्ति
| कोर्स | राशी प्रति माह | कोर्स अवधि |
| सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम | ₹1,500 प्रति माह | 3 साल |
| प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स | ₹2,500 प्रति माह | 4-5 साल |